फोटो 38: सोनीपत के गन्नौर में तिरंगे में लपेटकर मोर का अंतिम संस्कार करते होमगार्ड अजीत। स्रोत:
- फोटो : kathua
गन्नौर। तहसील कार्यालय के सामने करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। सूचना पर होम गार्ड अजीत, कुलदीप मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मोर ने दम तोड़ दिया था। दीपक कुमार ने बताया कि रविवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर तहसील के सामने सर्विस स्टेशन पर बैठा था। इस दौरान मोर को करंट लग गया। नीचे गिरने से उसने तम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर होमगार्ड कर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा में लपेटकर मोर का अंतिम संस्कार किया।
फोटो 38: सोनीपत के गन्नौर में तिरंगे में लपेटकर मोर का अंतिम संस्कार करते होमगार्ड अजीत। स्रोत:- फोटो : kathua