फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक के निरीक्षण में कर्मी गैरहाजिर मिले

Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के गन्नौर के गांव पुरखास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान - फोटो : kathua
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने दोपहर बाद गांव पुरखास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर व ओपीडी रजिस्टर की जांच की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य उपकरणों, दवा की उपलब्धता व वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल कर्मचारियों व मरीजों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। विधायक ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि सीएचसी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सीएचसी के कई स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। सुनील कुमार व ग्रामीणों ने सीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।

फोटो 33- सोनीपत के गन्नौर के गांव पुरखास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान - फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें