फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जाहरी रेलवे फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। टक्कर से अनियंत्रित होकर ऑटो फ्लाईओवर से टकराकर पलट गया। चालक का शव सुबह फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जाहरी रेलवे फ्लाईओवर के पास युवक का शव पड़ा देख राहगीर ने पुलिस को अवगत कराया। उसके पास ही एक ऑटो पलटा हुआ था। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया था। मृतक के सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। दोपहर को हनुमान नगर के रहने वाले संदीप कुमार ने मृतक युवक की पहचान अपने भाई नंदलाल के रूप में की। संदीप ने बताया कि नंदलाल ऑटो चलाता था। वह अविवाहित था और तीन साल से परिवार से अलग जटवाड़ा में रहता था। उसके ऑटो को रात को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो फ्लाईओवर से टकराकर पलटने से उसके भाई की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें