फोटो 36- सोनीपत के गीता भवन सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कथाव
सोनीपत। रामानुज सेवा फाउंडेशन की ओर से गीता भवन सनातन धर्म सभा मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। वृंदावन धाम से कथावाचक देवी प्रीति रामानुज ने श्रीराम अवतार व कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता ललित बत्रा, अनिल ठक्कर व भारत भूषण गुप्ता ने शिरकत की।
देवी प्रीति रामानुज ने कथा चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के अन्य अवतारों का वर्णन करते हुए श्रीराम अवतार की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रीराम पूरा जीवन मर्यादित रहते हुए पुरुषोत्तम भगवान कहलाए। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से लोग परेशान हो चुके थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर कंस का उद्धार कर लोगों को उनके अत्याचार से मुक्ति दिलाई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत की गई।
श्रीकृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। भक्तों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जयकारे लगाकर मंगल जीवन की कामना की। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित योगेंद्र भारद्वाज, मेधावी रंजन शर्मा, अश्वनी, जयवीर दहिया, त्रिलोकचंद मल्होत्रा, नवीन शर्मा, अजय, टिंकू, निशांत रोहिल्ला, प्रियंका शर्मा, सीमा, सरोज व मोनिका मौजूद रही।
फोटो 36- सोनीपत के गीता भवन सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कथाव