फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला स्तररीय पोस्टर प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में जिलास्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों के सा​थ उप जिला - फोटो : Archive
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता रहा। निर्णायक मंडल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत की नंदिनी को प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन की सोनाली को द्वितीय और ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की भूवि सपरा को तृतीय स्थान दिया। उप जिला शिक्षा अधिकारी सरिता ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम विजेता को 3000, द्वितीय को 2000 और तृतीय को 1000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर फाइन आर्ट पीजीटी निकेंद्र गुलिया समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें