गोहाना। अहमदपुर माजरा गांव निवासी राजेंद्र ने अदालत के रोकादेश के बावजूद ठेके पर ली गई कृषि भूमि में जबरन दखल देने का आरोप लगाया है। राजेंद्र ने सदर थाना में गोविंद, मोहन लाल, सूबे सिंह, संजय, इंद्र समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार उसने एक मई 2026 से एक मई 2028 तक जमीन लीज पर ली है। कब्जे को लेकर सिविल कोर्ट गोहाना में मामला लंबित है और अदालत ने चार जुलाई को उसके शांतिपूर्ण कब्जे में हस्तक्षेप पर रोक लगाई थी। आरोप है कि 13 जुलाई को आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ खेत पहुंचे और खेती करने से रोका। थाना प्रभारी सबल सिंह ने केस दर्ज कर जांच शुरू होने की पुष्टि की है।