फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैडमिंटन सीरीज में नैंसी और सुनैना ने जीता कांस्य पदक

Tue, 20 Jan 2026 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कांस्य पदक जीतकर बांग्लादेश से लौटी बैडमिंटन ​खि
विज्ञापन
सोनीपत। बांग्लादेश में आयोजित हुई बैडमिंटन सीरीज में नैंसी और सुनैना मलिक ने कांस्य पदक जीते। टीकाराम कन्या महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य गीता ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापक डाॅ. सुमन मान ने बताया कि 16 से 20 दिसंबर 2025 को योनेक्स सनराइज बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज का आयोजन किया गया था। युगल मुकाबले में क्वार्टर फाइनलिस्ट बनाकर सुनैना मलिक व नैंसी ने 140 डॉलर नकद पुरस्कार जीता।
साथ ही 22 से 26 दिसंबर 2025 को हुई योनेक्स सनराइज बांग्लादेश इंटरनेशनल सीरिज में डबल सेमी फाइनलिस्ट बनकर तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने 125 डॉलर नकद पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन किया। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें