सोनीपत। पंचकूला में चल रही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सोनीपत की 11 वर्षीय नायसा सरोहा ने शानदार प्रदर्शन कर किया है। अंडर-19 क्रिकेट मुकाबले में फतेहाबाद की टीम के खिलाफ नायसा ने एक ही ओवर में पांच विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
जिले की अंडर-19 स्कूली टीम ने लीग मैच में महेंद्रगढ़ को छह विकेट से हराने के बाद फतेहाबाद को मात्र आठ रन पर ऑलआउट कर दिया। इस जीत में नायसा का प्रदर्शन निर्णायक रहा।
बैंयापुर की रहने वाली नायसा ने अपने धारदार गेंदबाजी कौशल से विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। टीम की अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार सहयोग किया। पूर्ति ने तीन विकेट झटके, जबकि जीविका ने दो विकेट लेकर फतेहाबाद की टीम की कमर तोड़ दी।