एनएसएस स्वयंसेविका योगिता को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका योगिता ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड प्राप्त किया। एनएसएस की छात्रा योगिता का चयन पिछले दिनों राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए किया गया था। अवॉर्ड प्राप्त करने के लिए योगिता के साथ कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी ज्योतिराज भी समारोह में शामिल हुईं।
उन्होंने कहा कि योगिता को राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने से अन्य छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। ज्योतिराज को भी पहले राष्ट्रपति अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा कॉलेज की दो अन्य स्वयंसेविकाएं भी राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त कर चुकी हैं। गांव चटिया औलिया निवासी व कॉलेज में तृतीय वर्ष में अध्ययनरत योगिता ने इसका श्रेय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योतिराज को दिया था। योगिता को पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये का चेक, रजत पदक व प्रमाण पत्र मिला है।