फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विवि में नई शिक्षा नीति को पिछले सत्र से लागू करने का जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से नई शिक्षा नीति को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू करने का इनसो छात्र नेता शुभम नैन ने विरोध जताया। उन्होंने विवि के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिक्षा नीति में बदलाव करने की मांग की।
विज्ञापन

शुभम नैन ने कहा कि नई शिक्षा नीति से पहले विवि प्रशासन को मर्सी चांस से छात्रों के पेपर कराने चाहिए। वर्ष 2023 के बाद से अब तक छात्रों को मर्सी चांस नहीं मिला है। रिअपीयर का पोर्टल अब तक नहीं खोला गया है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र एक से ज्यादा रिअपीयर का फार्म नहीं भर सकते।
विश्वविद्यालय में अगर नई शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर बनी कमेटी ने सुधार नहीं किया तो तमाम छात्रों के साथ तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। छात्र नेता हिमांशु धनाना ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बदलाव व मर्सी चांस हमारा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम अपना अधिकार विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर रहेंगे। इस दौरान शुभम चौधरी, दीपांशु आंतिल, मुकुल मलिक, मनीष कटारिया सहित कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें