फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्यारोपी मामा व उसके साथी पुलिस रिमांड पर

Mon, 26 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके मामा व अन्य चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार को बरामद करेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक गांव निवासी नेपाल सिंह अपने परिवार सहित बड़ी में रहते हैं। उनके साथ कुछ महीने से यूपी के जिला लखीमपुर खीरी के एक गांव रा उनका भांजा प्रदीप भी आकर रहने लगा था। 12 फरवरी को प्रदीप का शव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मिला था। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच में मामा नेपाल को काबू कर लिया था। उसने अपने भांजे व पत्नी के बीच गलत संबंध होने का शक होने की बात कही थी। साथ ही बताया था कि उसने सीतापुर के एक गांव निवासी राकेश, यूपी के जिला आगरा के एक गांव निवासी धीरज, सीतापुर के निवासी आशीष व मूलरूप से बिहार का निवासी नागेंद्र के साथ मिलकर भांजे की हत्या कर दी थी। उसने इसके लिए अपने साथियों को पांच हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें