फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट को लेकर झगड़े की रंजिश में वेल्डर की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
कुलदीप का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर-2 के पास वेल्डर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति गांव बड़ी से औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। व्यक्ति के पिता ने गांव के दो युवकों पर प्लाट के विवाद में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़ी का रहने वाला कुलदीप त्यागी गांव के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में वेल्डर था। वह शनिवार सुबह छह बजे फैक्टरी में जाने के लिए घर से बाइक पर निकला था। कुलदीप के पिता रवींद्र त्यागी ने बताया कि बेटे के जाने के कुछ देर बाद ही उन्हें सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर-2 के निकट कुलदीप को चाकू मारकर घायल कर दिया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल अवस्था में उसे गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। उसे सीएचसी ले जाते हुए उसके बेटे ने बताया कि गांव के ही सचिन उर्फ टिंकू व अतुल ने उस पर चाकू से हमला किया है। कुलदीप को अस्पताल में जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविंद्र का आरोप है कि उनका कई वर्षों से सचिन उर्फ टिंकू व अतुल के परिजनों के साथ गांव में प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी के चलते उन्होंने कुलदीप की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को सामान्य अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है।
--
सूचना मिली थी व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमित कुमार, थाना प्रभारी, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें