फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद की गई थी शिव कुमार की हत्या, साथी ने किया खुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के देवी नगर के रहने वाले शिव कुमार का शव बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पास मिलने के मामले में जांच के दौरान सामने आया है कि उसकी हत्या की गई थी। सामने आया है कि शिव कुमार और उसके दोस्त गोहाना शहर के शांति नगर निवासी मोहित को चार लोगों ने अलग-अलग स्थानों से अगवा किया था। उसके बाद आरोपियों ने दोनों को पीटा था। मोहित आरोपियों के चुंगल से निकल कर भाग गया था। मोहित के बयान पर पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरोदा थाना पुलिस ने सोमवार को गोहाना-जींद रोड स्थित बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी की पटरी के पास झाड़ियों से शिव कुमार का शव बरामद किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रविवार को दो युवक शिव कुमार को घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने शिव कुमार की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और मौत के कारण जानने के लिए विसरा लैब में भेज दिया था। उधर, गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन शांति नगर निवासी मोहित के पुलिस ने बयान दर्ज किए तो शिवकुमार की हत्या किए जाने का पता लगा। मोहित ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम को शहर में गुढ़ा रोड निवासी गौरव उर्फ कालू और राजबीर उसके घर पहुंचे और चाकू की नोंक पर अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे बाइक पर गांव ठसका के जंगल में ले गए और डंडों से मारपीट की। कुछ देर बाद दो व्यक्ति उसके परिचित देवी नगर निवासी शिवकुमार का अपहरण करके उसे वहां लेकर पहुंचे। मोहित के अनुसार आरोपी उसे और शिवकुमार को पिटाई के बाद बाइकों पर बैठा कर गांव बुटाना में एक घर में ले गए। वहां भी चारों ने दोनों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मोहित मौका मिलने पर वहां से फरार हो गया था। मोहित के सात हजार रुपये भी गुम हो गए। मोहित राहगीर से बाइक पर लिफ्ट लेकर गोहाना के सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर किया गया। मोहित की शिकायत पर पुलिस ने गौरव, रामबीर और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वर्जन
मोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में रुपये के लेन-देन का मामला सामने आ रहा है। आरोपी गिरफ्तार होने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदन सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें