फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Sonipat: दिवाली की रात युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या; शरीर पर थे चोट के निशान, 10 दिन पहले कहासुनी

Mon, 13 Nov 2023 09:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में दिवाली की रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवकों ने रंजिश में युवक पर हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़ित युवक ने अपने चाचा को कॉल कर हमला किए जाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव पिपाना में करीब दस दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में दिवाली की रात युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। पिपाना-बोहला रोड पर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। युवक ने रात को अपने चाचा को कॉल कर हमला किए जाने की जानकारी दी। चाचा उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव पिनाना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा तरुण करीब पांच-छह माह से गांव में अकेला रहता है। तरुण का भाई बंटी व मां संतोष फिलहाल कैथल के गांव  सेरधा में रहते हैं। उनके भतीजे तरुण की करीब दस दिन पहले गांव के अजय उर्फ छोटा के साथ कहासुनी हो गई थी। हालांकि बाद में मामला निपट गया था। उसके बावजूद उनका अजय उर्फ छोटा उनके भतीजे से रंजिश रखे हुए था। दिवाली की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका भतीजा बोहला रोड की तरफ गया था।

वहां उनके भतीजे पर हमला कर दिया गया। नरेश ने बताया कि तरुण ने कॉल कर उन्हें जानकारी दी है कि अजय उर्फ छोटा व रजत ने अपने साथियों संग मिलकर उन पर हमला कर दिया है। उसे बचा लो। वह गांव के नवीन के साथ ईको गाड़ी में बोहला रोड पर पहुंचे तो उनका भतीजा गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के दर्जनभर निशान थे। जिस पर वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां तरुण को मृत घोषित कर दिया। नरेश ने अजय उर्फ छोटा, रजत और उनके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
युवक की पीटकर हत्या की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लिया गया है। जिसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के चाचा के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। - इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें