फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीआई में सैलून चलाने वाली युवती की एक तरफा प्यार में गला दबाकर हत्या, दो दिन तक बैड में पड़ा रहा शव

विज्ञापन
टीडीआई कुंडली में हत्या के बाद युवती के परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली। टीडीआई कुंडली में सैलून चलाने वाली युवती की उसके दोस्त ने एक तरफा प्यार में गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को सैलून में रखे बेड में डालकर फरार हो गया। रविवार को उसकी बहन के दोस्त ने बेड खोला तो युवती का शव मिला। उसने मामले से उसके परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बागपत के गांव पुसार निवासी विनोद ने पुलिस को बताया कि वह छह-सात साल से कुंडली में किराये पर रहता है। उसकी बड़ी बेटी श्वेता और छोटी बेटी शिवानी काफी समय से कुंडली टीडीआई में टच एंड फेयर के नाम से सैलून चलाती हैं। इस फ्लैट को उन्होंने किराये पर ले रखा था। एक सप्ताह से उसकी बड़ी बेटी श्वेता अपने दोस्त नीरज के साथ गत्ते की कंपनी में काम पर जाने लगी थी और दिन में शिवानी सैलून पर रहती थी। जबकि रात को दोनों बहन घर आ जाती थी और सैलून पर रात को नीरज सोता था। उसने बताया कि शिवानी की दोस्ती चार साल से प्याऊ मनियारी के रहने वाले आरिफ के साथ थी। शिवानी ने पिछले 15 दिन से आरिफ से बोलचाल बंद कर रखी थी और उसके बाद से आरिफ उसे तंग करने लगा था। जिसके बाद उसकी बड़ी बेटी श्वेता ने आरिफ को समझाया भी था।
शुक्रवार को शिवानी ने अपनी बहन भारती को सैलून से फोन किया था। उस दौरान आरिफ सैलून पर आया था। जिस पर शिवानी ने भारती को आरिफ के आने की जानकारी देकर कुछ देर बाद में फोन करने की बात कही थी। उसके बाद से उसका फोन बंद आने लगा। जिसपर परिजनों ने सैलून के काम के चलते कहीं जाने की बात सोचकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जब रविवार को सैलून में सोने वाले नीरज ने सामान निकालने को बेड खोला तो अंदर शिवानी का शव पड़ा मिला। उसने मामले से उसके परिजनों को अवगत कराया। जिस पर उसका पिता व बहन सैलून पर पहुंचे। बेड में शव देखकर पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। पुलिस ने शिवानी के पिता विनोद के बयान पर आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका आरोप है कि एक तरफ प्यार में उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो दिन तक बेड में शव पड़ा रहा, उस पर सोता रहा नीरज
श्वेता का दोस्त नीरज रात को सैलून के अंदर सोता था। आरोप है कि आरिफ ने शुक्रवार को ही शिवानी की हत्या कर दी थी। वह शुक्रवार से गायब थी। सैलून में नीरज उसकी बेड पर सोता था, जिसमें शिवानी का शव पड़ा था। वह दो दिन तक अंदर रखे शव के ऊपर सोता रहा। रविवार को सामान निकालने को बेड खोला तो मामले से पर्दा उठ सका।
वर्जन
सैलून संचालिका की गला दबाकर हत्या के बाद शव बेड में डाल दिया गया। उसके पिता के बयान उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।

शिवानी का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें