फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीएसएफ कर्मी के बेटे की मौत के मामले में पौने दो माह बाद हत्या का मुकदमा

Sat, 22 Feb 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24:  पीयूष का फाइल फोटो - फोटो : ramban
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित टस्कन सिटी में युवक की 13वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत के मामले में पिता के बेटे को नीचे फेंके जाने के आरोपों के चलते पौने दो माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने मामले में पहले पिता के बयान पर निवारक कार्रवाई की थी। बाद में उन्होंने डीसीपी को शिकायत देकर दोबारा जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

गांव सबौली निवासी शमशेर ने डीसीपी को दी शिकायत में बताया था कि 29 दिसंबर, 2024 को उनके भांजे ने कॉल कर उनके बेटे पीयूष (21) की टस्कन सिटी में मौत होने की जानकारी दी थी। पियुष उनका इकलौता बेटा था। पियुष स्नातक का छात्र था। वह परिजनों के साथ घटनास्थल पर गए थे। उन्हें वहां बेटे का शव मिला था। इकलौते बेटे की मौत से वह होश-हवास में नहीं थे। जब उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज करा दिया था कि उसके बेटे की मौत एक हादसा है। इसी आधार पर कुंडली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।
शमशेर का आरोप था कि बेटे की मौत के बाद उन्होंने स्वयं इसके बारे में बारीकी से जाना था। जिसमें उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके बेटे को कुछ युवकों ने 13वीं मंजिल से नीचे फेंका था। तब उन्होंने पुलिस को दोबारा से शिकायत दी थी। इसके बाद डीसीपी ने मामले की जांच इंस्पेक्टर अशोक से कराई थी। इसके बाद अब तीन युवकों गोविंद, मनप्रीत व राकेश पर हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि तीनों ने बेटे को खिड़की से फेंका था। अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें