फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की डंडे से पीटकर हत्या, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के शनि मंदिर के पास एक युवक की डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर डंडे से कई वार होने के चलते उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो उसके पास से मिली बैंक की पर्ची की मदद से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने युवक की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक की तरफ गए लोगों ने शनि मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक के सिर व चेहरे पर डंडे से वार किए गए थे। जिससे उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। जिस पर मामले की सूचना ओल्ड चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला राजकीय रेलवे पुलिस का मिला। जिस पर रेलवे पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास ही खून से सना डंडा मिला है। आशंका है कि उससे हमला कर हत्या की गई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ पर संजय लिखा था। पुलिस ने युवक के कपड़ों से एक बैंक की पर्ची मिली, जिससे उसने 3000 रुपये बैंक में जमा किए थे। वही एक चिकित्सक का पर्चा मिला, जिससे उसने मेडिकल स्टोर से बुखार और दर्द की दवाई ली थी। बैंक की पर्ची से उसकी पहचान मूलरूप से गांव जुआं फिलहाल शास्त्री कालोनी निवासी संजय पाल के रूप में हुई। युवक ने बैंक में राशि जमा कराई थी। जिसके बाद उसकी मां संतोष व परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने शव की पहचान कर ली। पुलिस ने युवक की मां संतोष के बयान पर फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था युवक
रेलवे पुलिस के अनुसार युवक वीरवार दोपहर बाद तीन बजे अपने घर से निकला था। उसने अपनी मां संतोष को कहा था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। उसके बाद वह नहीं लौटा। उसकी मां ने उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार दोपहर को उसे बेटे की हत्या किए जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन

युवक के पिता ने की थी दो शादी, दूसरी पत्नी की संतान था संजय
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक के पिता आशाराम ने दो शादी कर रखी थी। संजय आशाराम की दूसरी पत्नी संतोष की इकलौती संतान था। वह कामी रोड स्थित बैंक की शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। वह अपना व अपनी मां का गुजर-बसर कर रहा था।
वर्जन
युवक की डंडे से हमला कर हत्या की गई है। युवक के पास से मिली बैंक पर्ची के आधार पर उसकी शनाख्त की गई है। घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजकुमार, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें