फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर परिषद ने शहर से 400 कुत्ते पकड़कर कराई नसबंदी

Sun, 20 Oct 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की ओर से शहर में कुत्तों की नसबंदी करवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए ठेकेदार को एक हजार कुत्तों की नसबंदी करवाने के लिए टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने अब तक 400 कुत्तों को पकड़कर नसबंदी कराई है। वहीं, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी ने ठेकेदार को जल्द अन्य कुत्तों की भी नसंबदी करवाने के निर्देश दिए हैं। गोहाना में पहली बार कुत्तों की नसबंदी का कार्य किया जा रहा है। नसबंदी होने के बाद शहर में कुत्तों की संख्या में कमी आएगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। शहरवासी कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। आवारा कुत्ते रोजाना कई लोगों को काट कर जख्मी कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 10 से 15 लोग कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने आते हैं। कुत्ते शहर की विभिन्न कॉलोनियों में आने जाने वाले लोगाें को काटने के लिए दौड़ते हैं। इससे लोगों के दिलों में भय बन चुका है। लोगों की मांग पर नगर परिषद ने एक हजार कुत्तों की नसबंदी करवाने के लिए टेंडर अलॉट किया है। ठेकेदार के कर्मचारी कुत्तों की नसबंदी करने के बाद उन्हें वहीं छोड़ रहे हैं, जहां से उन्हें पकड़ा जा रहा है।

शहरभर के कुत्तों की नसबंदी कराने के कार्य को पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। ठेकेदार ने अब तक 400 के कुत्तों की नसबंदी कराई है। समय पर काम नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें