फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एएसआई पर धारदार हथियार से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोट मोहल्ला में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे एएसआई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मयूर विहार निवासी नितिन उर्फ टॉपर व कोट मोहल्ला निवासी जतिन उर्फ यश है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी में नियुक्त एएसआई शिवमुनि ने 17 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि वह 16 अक्तूबर की रात को रात ड्यूटी पर थे। आधी रात को जानकारी मिली थी कि कोट मोहल्ला में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। वह होमगार्ड जवान को साथ लेकर बाइक पर मौके पर पहुंचे थे। वहां पर राजन उर्फ गोलू, उसकी बहन नेहा, अमित उर्फ मीता, संजू, नितिन उर्फ टॉपर और उसकी पत्नी शीतल व एक अन्य युवक हाथों में डंडे और गंडासी लिए हुए थे। वह अपने पड़ोसी बादल और उसके साथियों के साथ झगड़ रहे थे। जब उन्हें समझाने की कोशिश की थी तो नितिन उर्फ टॉपर ने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया था। उनके सिर पर वार किया था तो उन्होंने हाथ अड़ा लिया था, जिससे उनके हाथ पर गंभीर चोट लगी थी। उनका दिल्ली के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने नितिन उर्फ टॉपर और जतिन उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें