फोटो 14: सोनीपत के सेक्टर-13 में हरित पट्टी विकसित करने के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते
सोनीपत। मुरथल रोड पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बनाई जाने वाली प्रस्तावित मार्केट की ग्रीन बेल्ट और सेक्टर-13 में कबीरपुर वाटर वर्क्स के साथ खाली जमीन को नगर निगम हरित स्थान के रूप में विकसित करेगा। इससे गंदगी खत्म की जा सकेगी। इसको लेकर मेयर राजीव जैन ने बुधवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मेयर राजीव जैन ने मुरथल रोड के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने के बारे में लिखा था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने एनओसी करते हुए लिख दिया है कि यह हरित पट्टी है इसे निगम पार्क की तरह विकसित करना चाहे तो कोई आपत्ति नहीं है। मेयर राजीव जैन ने सेक्टर-13 में वाटर वर्क्स के साथ खाली पड़ी जमीन का उपमंडल अभियंता अमित वशिष्ठ, कनिष्ठ अभियंता रामकरण, विक्रम, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र सैनी के साथ दौरा किया।