फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का बना अड्डा नगर निगम, भाजपा ने दोनों हाथों से लूटा : डॉ. सुशील गुप्ता

Sat, 02 May 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत में पत्रकारों से बात करते आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता। संवा
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा है कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। भाजपा ने नगर निगम को दोनों हाथों से लूटा है। शहर के लोगों को आज तक स्वच्छ पानी मुहैया नहीं हो सका है। ्र
विज्ञापन

आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता शुक्रवार को सोनीपत पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आज प्रापर्टी आईडी में भी भ्रष्टाचार है। इसकी वजह से समाज का हर वर्ग परेशानी में है। आम आदमी पार्टी नगर निगम का चुनाव पूरे ताकत के साथ लड़ेगी व जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस वाले सिर्फ वोट लेने के समय जनता तक पहुंचते हैं। आम जनता की परेशानियों से भाजपा, कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है। आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो जनता के दुख-सुख में उनके साथ खड़ी होती है व आमजन की समस्याओं का समाधान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत शहर में युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है। युवाओं के रोजगार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें