फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव :: भाजपा प्रदेश चुनाव समिति तय करेगी मेयर और पार्षद उम्मीदवार

Mon, 20 Apr 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
वार्ड नंबर 14 की में रायशुमारी करते विधायक निखिल मदान और प्रभारी लोकेश नागरू। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। अब तक मेयर या पार्षद पद पर किसी के उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं। उम्मीदवार तय करने के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में सभी 22 वार्डों में दो दिनों तक रायशुमारी कराई गई। इसके बाद अब तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश चुनाव समिति को सौंप दिया गया है। उम्मीद है एक-दो दिन में प्रदेश चुनाव समिति मेयर व पार्षद पद के उम्मीदवार के नामों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


शहर में अपनी चौधर मजबूत करने के लिए सभी पार्टी के नेता जोड़तोड़ में लगे हैं। कांग्रेस ने तो मेयर पद के लिए उम्मीदवार कमल दिवान को तय कर दिया है लेकिन अभी पार्षदों के नाम फाइनल होने हैं। भाजपा ने अभी किसी के नाम तय नहीं किए हैं। नाम नहीं होने के कारण फिलहाल शहर में प्रत्यक्ष तौर पर राजनीतिक हलचल नहीं दिख रही है लेकिन टिकट के दावेदार आलाकमान तक पैरवी लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
भाजपा नेताओं के अनुसार प्रदेश की ओर से तय की गई दो सदस्यीय समिति, जिनमें एक प्रदेश स्तर पार्टी पदाधिकारी व एक स्थानीय विधायक, संगठन सदस्य आदि शामिल थे, ने घूम-घूमकर सभी वार्डों में वहां के पार्टी के बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित उस वार्ड में रहने वाले भाजपा के किसी भी स्तर के नेताओं से मेयर व उस वार्ड के प्रत्याशियों के बारे में रायशुमारी की।
विज्ञापन

इस रायशुमारी के आधार पर समिति ने तीन-तीन नामों का पैनल तय कर प्रदेश चुनाव समिति को भेज दिया है। प्रदेश चुनाव समिति अपने स्तर पर, पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से बातचीत आदि कर इस पर फैसला लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन के अंदर सभी नामों की घोषणा हो जाएगी।



2020 में हुआ था नगर निगम का पहला चुनाव

सोनीपत को नगर निगम का दर्ज वर्ष 2015 में मिल गया था लेकिन वार्डबंदी आदि में हुई देरी के कारण दिसंबर 2020 में पहला चुनाव हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे निखिल मदान (मौजूदा विधायक) ने भाजपा प्रत्याशी ललित बतरा को करारी शिकस्त देकर पहला मेयर बनने का गौरव हासिल किया था। हालांकि 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन मेयर निखिल मदान ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके उपरांत उन्होंने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया। वर्ष 2025 में नगर निगम मेयर के लिए उपचुनाव हुआ था। इसमें भाजपा ने पिछले चुनाव में हारने वाले प्रत्याशी ललित बतरा का टिकट काटकर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज कर मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें