सोनीपत। सेक्टर-15 में मंगलवार को एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन का द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें जिला कमेटी का चुनाव कराया गया। इसमें मुकेश शर्मा को जिला चेयरमैन, सुरेंद्र सिंग्रोहा को जिला प्रधान नियुक्त किया। संदीप दूहन को जिला सचिव, नरेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, माेनू व राजेश कुमार को उपप्रधान, दर्शन लाल को प्रेस प्रवक्ता व रामपाल शर्मा को ऑडिटर नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता सर्कल प्रधान जयभगवान चहल ने की। प्रदीप कुमार ने मंच संचालन किया। संवाद