फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क पर कीचड़ और गड्ढे, निगम कर रहा हादसे इंतजार

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के पंचायत भवन के पास खस्ताहाल न्यू काेर्ट रोड से गुजरता साइकिल सवार छात्र। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। न्यू कोर्ट रोड पर नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डालने के लिए की गई खोदाई लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पंचायत भवन से हिंदू स्कूल तक 17 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन डाली गई लेकिन काम के बाद खुले छोड़े गए गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। नगर निगम प्रशासन सड़क की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

सड़क उखाड़े जाने के बाद बने गड्ढों से खासकर स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। हल्की बारिश में सड़क पर कीचड़ फैल जाता है।
काम अधूरा छोड़े जाने के कारण सड़क पर कीचड़ बन गया है जिससे स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। रोड पर लगातार जाम की स्थिति भी बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और खुले गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

न्यू कोर्ट रोड की खोदाई के बाद अब बारिश के मौसम में कीचड़ बना हुआ है। अब यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। बारिश के पानी में मिट्टी बहकर नई सीवर में लाइन जा रही है।
नरेंद, क्षेत्रवासी

न्यू कोर्ट रोड की खोदाई के चलते हर वर्ग परेशानी है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। आम नागरिकों को रोड से गुजरना मुश्किल हो गया है।
रमेश, क्षेत्रवासी
सड़क पर विद्यार्थियों का आवागमन होता है। रोड पर सीवर लाइन पुरानी और जर्जर होने के कारण दूषित जल भराव की समस्या सामने आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने नई लाइन डाली है। बारिश के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
राजीव जैन, मेयर नगर निगम

फोटो : सोनीपत के पंचायत भवन के पास खस्ताहाल न्यू काेर्ट रोड से गुजरता साइकिल सवार छात्र। संवाद

फोटो : सोनीपत के पंचायत भवन के पास खस्ताहाल न्यू काेर्ट रोड से गुजरता साइकिल सवार छात्र। संवाद

फोटो : सोनीपत के पंचायत भवन के पास खस्ताहाल न्यू काेर्ट रोड से गुजरता साइकिल सवार छात्र। संवाद

फोटो : सोनीपत के पंचायत भवन के पास खस्ताहाल न्यू काेर्ट रोड से गुजरता साइकिल सवार छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें