सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन्होंने लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वयन और मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक से पहले शिलान्यास कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाएं। इस पर उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने भरोसा दिया कि कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहेगा।
सांसद रमेश कौशिक ने 10-10 लाख रुपये से गांव बजाना खुर्द में ब्राह्मण चौपाल और नया बांस स्कूल में बनाई जाने वाली कश्यप चौपाल का शिलान्यास किया। गांव पांची गुजरान में निजी स्कूल में शेड और फर्श निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे। खिजरपुर अहीर में 10 लाख रुपये से बनाई जाने वाली अनुसूचित जाति की चौपाल और पट्टी ब्राह्मणान में पांच लाख रुपये की लागत से तैयार की जाने वाली सामान्य चौपाल और पांच लाख से श्मशान घाट में शेड और फर्श के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने 43 राजकीय विद्यालयों में सोलर इनवर्टर की स्थापना के कार्य का शुभारंभ किया। इस पर लगभग 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस मौके पर विधायक निर्मल चौधरी, सुरेंद्र पंवार, नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम विवेक आर्य, डॉ. निर्मल नागर, अमित कुमार, ज्योति मित्तल, नगराधीश पूजा कुमारी, चीनी मिल के प्रबंध निदेशक संजय कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त नर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, पंकज गौड़, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुलशन कुमार, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अश्विनी कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।इंसेट
बिजली, पानी, सफाई और गलियों की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
सांसद रमेश कौशिक ने दिशा की बैठक के दौरान डी-प्लान के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। इन्होंने कहा कि विशेष रूप से बिजली, पानी, सफाई और गलियों की व्यवस्था को सुदृढ़ करें। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नहरों की सफाई नियमित तौर पर करने को कहा। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि सांसद सदस्य क्षेत्रीय विकास योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्य तुरंत पूरे करवाएं जाए। राजकीय विद्यालयों में शौचालयों की व्यवस्था बेहतर बनाए। इसकी नियमित सफाई के लिए कर्मियों की व्यवस्था भी की जाए। विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्य की रिपोर्ट तलब करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
फोटो 01. सोनीपत के लघु सचिवालय में विकास कार्यों का शिलान्यास करते सांसद रमेश कौशिक, साथ में उप