फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सांसद ने चार गोशाला संचालकों को 35.46 लाख रुपये दिए

Fri, 19 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने गांव सिसाना, निरथान, सैदपुर व हरसाना कलां स्थित गोशालाओं को सरकार की ओर से भेजी गई अनुदान राशि वितरित की। उन्होंने सिसाना गोशाला को 27.80 लाख, निरथान गोशाला को 2.83 लाख, सैदपुर गोशाला को 3 लाख और हरसाना गोशाला को 1.83 लाख रुपये अनुदान राशि दी। सांसद ने कहा कि गाय को देश में समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। गो संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य राकेश मलिक, जयकरण सैदपुर, रणदीप दहिया, रमेश गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें