सोनीपत। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने शुक्रवार को अपराध गोष्ठी में डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन किया गया। आयुक्त ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का कानून के दायरे में कर प्राथमिकता के आधार पर करें। न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़ें और पीड़ित पक्ष को उचित न्याय मिल सके। साथ ही नशे की व्यापक स्तर पर तस्करी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्य योजना तैयार की गई ताकि युवा पीढ़ी को इसकी गिरफ्त से बचाने के लिए कदम उठाए जा सकें।
चोरी की वारदात को रोकने के लिए शाम व रात को गश्त प्रभावी ढंग से करें। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में छुट्टी के समय गश्त और पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गोहाना पुलिस उपायुक्त भारती डबास, पुलिस उपायुक्त विजय सिंह, गौरव राजपुरोहित, एसीपी मुकेश जाखड़, संदीप धनखड, नरसिंह, सोमबीर, नरेंद्र, राहुल देव, गोरखपाल और अन्य मौजूद रहे।
यातायात व्यवस्था रहे बेहतर
पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक थाना प्रभारियों को यातायात पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले, तेज गति, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म तथा बुलेट वाहनों से पटाखे बजाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जाए।