फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बूस्टिंग स्टेशनों की मोटरें खराब, गर्मी में होंगे परेशान

Tue, 14 Mar 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- बूस्टिंग स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता राजीव जैन, निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी में शहर के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े, इसको देखते हुए भाजपा नेता राजीव जैन ने सोमवार को विभिन्न बूस्टिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि गर्मी को देखते हुए बूस्टिंग स्टेशनों की मोटर, बिजली कनेक्शन, अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था, जनरेटर की व्यवस्था दुरुस्त करें, ताकि गर्मी में नागरिक पेयजल की किल्लत से परेशान न हों।
विज्ञापन

जैन ने सोमवार को निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी के साथ सबसे पहले मुरथल पंप हाउस पर पहुंचे। वहां ट्रांसफार्मर न होने के कारण ट्यूबवेल बंद मिला। एक ट्यूबवेल का स्टार्टर खराब है। पता लगा कि एक टयूबवेल चलाते हैं तो धुआं निकलता है। पंप हाउस में न कोई ऑपरेटर मिला और सात में से केवल एक ही ट्यूबवेल चालू है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि पांच मोटरों में से दो ही चलती हैं। कुछ मोटरों के पंप खराब चल रहे हैं, जिससे पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो रही। इसी तरह मुखी नर्सिंग होम के साथ नए वाटर वर्क्स की मोटरों के हेड खराब हैं। जिस कारण पानी का डिस्चार्ज पूरे प्रेशर से नहीं बनता। ओल्ड वाटर वर्क्स ऋषि कॉलोनी में एक मोटर पूरी तरह बंद मिली और एक मोटर थोड़ी देर चलने के बाद बंद हो जाती है। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जनरेटर सेट तो लगा हुआ है, लेकिन एक वर्ष से उसका कनेक्शन ही नहीं किया गया है। राजीव जैन ने कहा कि इस बारे में निगम आयुक्त को अवगत करवा दिया गया है और लापरवाह कर्मचारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें