फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की चपेट में आने से कुचला बाइक सवार युवक का सिर, मौत, ताऊ का बेटा घायल

Thu, 15 Oct 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार हरनाथ (20) की मौत हो गई जबकि उनके ताऊ के बेटे प्रताप घायल हो गए। हादसा पाई माइनर पार करने के बाद हुआ।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हरनाथ सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक के पहिये उनके सिर और सीने के ऊपर से गुजर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रताप की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी प्रताप ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने चचेरे भाई हरनाथ के साथ खरखौदा के पिपली गांव में किराये पर रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक पर खरखौदा से पिपली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक हरनाथ चला रहे थे और प्रताप पीछे बैठे थे। पाई माइनर पार करने के बाद प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रताप एक तरफ गिर गए जबकि हरनाथ सड़क पर जा गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक उनके सिर व सीने को कुचलते हुए निकल गए।

पिता की मौत के बाद मां का सहारा बना हुआ था हरनाथ :
हरनाथ चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। पिता का पहले ही देहांत हो चुका था ऐसे में वह अपनी मां के साथ परिवार चलाने में हाथ बंटाते थे। करीब छह महीने पहले ही वह अपने साथियों के साथ पिपली गांव में किराये पर रहने आए थे और यहां मेहनत-मजदूरी करते थे। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे हरनाथ की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी :
प्रताप ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक रोककर पीछे की तरफ देखा। इसी दौरान उन्होंने ट्रक का नंबर नोट कर लिया। हादसे के बाद दिल्ली मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई। वाहन रेंगते हुए नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हरनाथ के शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घायल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें