राई। गांव रेवली के पास ट्राला में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। गांव मुरथल निवासी विजय बाइक पर सवार होकर सोनीपत की तरफ आ रहे थे। रात करीब दस बजे वह रेवली नहर के पास पहुंचे तो सडक़ पर खड़े ट्राला से बाइक की टक्कर हो गई। ट्राला बिना इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर के खड़ा था। राहगीरों ने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उनके भाई अजय उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।