फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 26 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। पानीपत-रोहतक हाईवे पर एक गैस एजेंसी के नजदीक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की सहायता से घायल को उपमंडल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव हथवाला निवासी युधिष्ठिर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना स्थित पट्टी हरनाम सिंह निवासी उनका भांजा विकास त्यागी (26) करीब दस साल से उनके पास ही रह रहा था। विकास निको डिफेंस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में कैमरे लगाने का काम करता था। वीरवार सुबह करीब 11 बजे विकास त्यागी कंपनी के काम से कैमरे लगाने के लिए गया था। वह जब शाम को घर नहीं पहुंचा तो फोन कर विकास से बात हुई। विकास ने कंपनी में काम अधिक होने की बात कही। शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे विकास त्यागी का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो विकास घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें