फोटो 02- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय समावेशी शिक्षा के अंतर्गत जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। वीरवार को 30 सामान्य शिक्षकों, 14 एसएमसी सदस्यों, 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कुल 70 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य एवं खंड समन्वयक संजीव कुमार दहिया ने की।
समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. अत्तर सिंह ने शिरकत की। रिसोर्स पर्सन के रूप में तिलकराज, निर्मला ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। तिलकराज ने श्रवण बाधित (कम सुनने वाले) बच्चों के संचार में उपयोग होने वाली सांकेतिक भाषा के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया।
साथ ही बताया कि सांकेतिक भाषा की ऐसे बच्चों के जीवन में क्या भूमिका रहती है। रिसोर्स पर्सन निर्मला ने दिव्यांगजनों से संबंधित व्यवसायिक प्रशिक्षण व प्रावधान के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनीपत ब्लॉक के विशेष शिक्षक राजीव, मुकेश अहलावत, तिलकराज, विनती देवी, रविता, शशिबाला, प्राध्यापक पवन सीताराम, विनोद कुमार का विशेष योगदान रहा।