फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: माताओं को स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Mon, 11 May 2026 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मातृ दिवस पर पाठशाला के बच्चों की माताओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य माताओं को सम्मान देना था। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए जिनमें माताओं ने भाग लिया।
इस दौरान माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। माताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों के संस्कार और भविष्य निर्माण में मां की सबसे अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मां परिवार और समाज की मजबूत नींव होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका संचालन स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की सदस्य डॉ. मीनू अग्रवाल और शारदा रेलन के मार्गदर्शन में किया गया। निकिता, तान्या, प्रेरणा और तनीषा ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें