सोनीपत। देवडू मोड़ के पास एनएच-352ए पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला और उनका बेटा घायल हो गया। दोनों को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रोहतक के खेड़ी सांपला निवासी नरोत्तम ने बताया कि वह रविवार शाम को अपनी मां दर्शना को बाइक पर बैठाकर मुरथल स्थित बावरिया धाम जा रह थे। लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर देवडू मोड़ के पास गलत दिशा से आए टेंंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह और उनकी मां घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी मां की उपचार के दौरान मौत हो गई।