फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग और स्नेह से परिवार को जोड़कर रखती है मां : रमेश वर्मा

Sun, 10 May 2026 05:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में मातृ दिवस कार्यक्रम में माताओं को सम्मानित करते हुए आयोजक व अतिथि। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सेक्टर-7 स्थित पार्क में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माताओं के सम्मान, संस्कारों और परिवार में उनकी भूमिका को लेकर विचार व्यक्त किए गए। मुख्य वक्ता के रूप में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा की शहरी इकाई के अध्यक्ष सुभाष वर्मा की पत्नी एवं पूर्व पार्षद रमेश वर्मा रहीं।
उन्होंने कहा कि मां परिवार की नींव होती है। वह अपने प्रेम, त्याग और स्नेह से पूरे परिवार को जोड़कर रखती है। उन्होंने कहा कि माता का नि:स्वार्थ प्रेम और बलिदान परिवार को मजबूत बनाता है। मातृ दिवस हमें उनके अतुलनीय योगदान का सम्मान करने का अवसर देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बुजुर्ग राजबाला देवी ने कहा कि जो लोग अपने बुजुर्गों को प्यार और सम्मान देते हैं उनके बच्चे भी वही संस्कार सीखते हैं और भविष्य में उनका आदर करते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवन में सफलता और सुख के द्वार खुलते हैं।
विज्ञापन

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सुभाष वर्मा, सोनू सैनी, शकुंतला देवी, अंग्रेजो देवी, तारावती देवी, पतासो देवी, बेदो देवी, शरबती देवी, श्रृंगार देवी, ओमपति देवी, मनकोर देवी तथा श्यामल देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें