सोनीपत। शहर के चिंतपूर्णी मंदिर के पास मां-बेटी को बेसुध कर दो युवक उनकी सोने की चेन व बालियां ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-14 निवासी सुशीला ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर अपनी बेटी खुशबू के साथ साढ़े 11 बजे चिंतापूर्णी मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी। जब वह जानकीदास स्कूल वाले रोड पर नजदीक चिंतपूर्णी मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक एक युवक उनके पास आया और योग क्लास के बारे में पूछने लगा। उन्होंने मना कर दिया। इसी दौरान युवक ने रुमाल उनकी तरफ कर दिया। जिसके बाद वह बेसुध हो गई। आंखों के सामने अंधेरा छा गया। तभी एक अन्य युवक आ गया। दोनों युवकों ने उसके गले से सोने चेन व बालियां निकाल ली। उन्हें होश आया तो वह भाग चुके थे। महिला ने मामले से पुलिस और परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।