फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माण के चलते पुरखास अड्डा से जाहरी चुंगी जटवाड़ा तक रास्ता 10 दिन रहेगा बंद

Fri, 08 Mar 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
साेनीपत। पुरखास अड्डे से जाहरी मोड़ तक खस्ताहाल मार्ग के निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया है। नगर निगम की ओर से 1.95 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधा न आए, इसके लिए नगर निगम ने शुक्रवार को पुरखास अड्डे से लेकर जाहरी चुंगी, जटवाड़ा तक रास्ता बंद कर दिया है। निगमायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि वह जाम से बचने के लिए इस मार्ग पर 10 दिन यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शनि मंदिर अंडरपास में भरने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए पुरखास रोड पर स्ट्राॅम वाटर लाइन बिछाई गई थी। इसके बिछाने के दौरान क्षेत्र की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पुरखास रोड पर बसी कॉलोनियों से दूषित पानी की निकासी प्रभावित हो गई थी। इस समस्या से निजात की मांग क्षेत्र के लोग लगातार कर रहे थे। इसके बाद 42 लाख रुपये की लागत से सुंदर सांवरी से लेकर जाहरी मोड़ तक नई सीवर लाइन डाली गई। लाइन के बिछाए जाने से जटवाड़ा, सुंदर सांवरी, लाल दरवाजा में रहने वाले दस हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होने लगा है।
मेयर निखिल मदान ने बताया कि सब्जी मंडी चौक से जैन विद्या मंदिर स्कूल तक सड़क का हिस्सा बना दिया गया है। पुरखास रोड से जाहरी मोड़ की तरफ सड़क बनाने के लिए एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। इससे पहले सड़क पर लाल दरवाजा से लेकर जाहरी मोड़ तक नई सीवर लाइन बिछाई गई। वर्षों पुरानी सीवर लाइन के जर्जर होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण से पहले पेयजल लाइन दबाई गई, जिससे भविष्य में क्षेत्रवासियों को कोई समस्या न आए। अब तीव्र गति से सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
पुरखास रोड के निर्माण का कार्य 1.95 करोड़ से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को रफ्तार देने के लिए अगले 10 दिन के लिए मार्ग बंद कर दिया गया है। लोगों से अपील है वह पुरखास रोड पर जाने के बजाय अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग को वाहन चालकों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।-विकास कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें