फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में रोजाना 80 से ज्यादा लोग ले रहे रेबीज का उपचार

Sun, 28 Sep 2025 07:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन लगवाने के लिए कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
विज्ञापन
सोनीपत। गलियों में घूम रहे आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को काट रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 80 से ज्यादा लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। नगर निगम की तरफ से कुत्तों की नसबंदी कराई जा रही है मगर उनकी संख्या कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में सोनीपत शहर में 4500 से ज्यादा कुत्ते घूम रहे हैं। उनकी नसबंदी करने के लिए नगर निगम ने दिल्ली की एजेंसी फ्रेंडिकोज सेका को टेंडर दिया हुआ है। एजेंसी को 28 अक्तूबर 2024 को एक साल के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। अब तक 4000 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। मुरथल रोड पर डॉग हाउस में कुत्तों की नसबंदी की जाती है। प्रति कुत्ते निगम की ओर से 1350 रुपये दिए जाते हैं।

कुत्ते के काटने से रेबीज का खतरा बढ़ जाता है। जिला नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन बीपीएल कार्डधारकों के लिए मुफ्त लगाया जाता है लेकिन सामान्य मरीज को यह इंजेक्शन 100 रुपये में लगाया जाता है। निजी अस्पताल में यही इंजेक्शन 400 रुपये तक का है। एक मरीज को चार टीके लगाने पड़ते हैं। ऐसे में निजी अस्पताल में इलाज का खर्च 1600 रुपये तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

रेबीज का उपचार न कराने पर हो सकती है मौत
चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र का कहना है कि कुत्ता काटने पर घाव को तुरंत साबुन और पानी से धोना चाहिए. एंटीबायोटिक दवा लगाकर 48 घंटे के अंदर पहला इंजेक्शन अवश्य लगवाना चाहिए। इसके बाद तीसरे दिन, सातवें दिन और 28वें दिन तक कुल चार इंजेक्शन लेने जरूरी हैं। रेबीज का उपचार न कराने पर मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें