फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार दिन से ठीक हो रहे ज्यादा कोरोना के मरीज

Thu, 20 Apr 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। राहत यह है कि चार दिन से कोरोना के मरीजों में ठीक होने वालों की संख्या अधिक है, जबकि संक्रमित कम मिल रहे हैं। बुधवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 19 मरीज ठीक हुए हैं। मरीजों के ठीक होने के बाद जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 88 रह गई है। जिसमें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज के ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ललित सिवाच ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए पहले की तरह सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के मिले मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। बुधवार को 114 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनको जांच के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रयोगशाला में भेजा गया।
वैक्सीन की मुख्यालय से मांगी एक-एक हजार डोज
कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को लगाई जाने वाली कॉर्बेवैक्स नवंबर माह से खत्म है। युवा से लेकर बुजुर्गों को लगाई जाने वाली कोविशील्ड 10 फरवरी से खत्म है। अस्पताल में कोवाक्सिन की डोज 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। उसके बाद से अभी तक नहीं मिली है। विभाग ने मुख्यालय वैक्सीन की एक-एक हजार डोज मांगी गई है। अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यदि सतर्कता नहीं बरती गई तो यहां संक्रमण तेजी से फैलने का डर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें