फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरोहर पर वानर आतंक: स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में बंदरों का कहर, लाखों की संपत्ति को नुकसान

Sat, 11 Jul 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में तार पर झूलता बंदर। स्रोत: सोसाइटी
विज्ञापन
सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय इन दिनों बंदरों के आतंक से जूझ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि संग्रहालय की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के साथ लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंच चुका है। बंदरों के हमलों से कर्मचारी दहशत में हैं और अब संग्रहालय में सुरक्षित रखी ऐतिहासिक एवं बहुमूल्य धरोहरों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

संग्रहालय परिसर में बड़ी संख्या में बंदरों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है। हाल ही में संग्रहालय के सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र पर बंदरों ने हमला कर उसे काट लिया। उसके बाद कर्मचारियों और आगंतुकों में भय का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि कोई बंदरों को भगाने का प्रयास करता है तो वे आक्रामक होकर हमला कर देते हैं।

सोसाइटी फॉर द डेवलपमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन ऑफ द सोनीपत टाउन के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बताया कि बंदरों ने संग्रहालय की सुरक्षा व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सीसीटीवी के तार काट दिए हैं जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा संग्रहालय परिसर में लगे सोलर प्लांट की मेन पावर केबल और अर्थिंग केबल भी बंदरों ने काट दी हैं। इतना ही नहीं, परिसर में लगी कई लाइटों के पोल भी बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। इन घटनाओं से अब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
राजेश खत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते बंदरों पर नियंत्रण नहीं किया तो संग्रहालय की गैलरियों में सुरक्षित रखी ऐतिहासिक और दुर्लभ पुरावशेष को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर भी संकट गहरा सकता है।

राजेश, राजेंद्र व प्रवीन ने कहा कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और यह अब केवल संग्रहालय तक सीमित नहीं रहा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी परेशानी का कारण बन गया है। लोगों ने नगर निगम के मेयर राजीव जैन और निगम आयुक्त हर्षित कुमार से मांग की है कि बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें