फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 13 खातों में डलवाई थी राशि, चार राज्यों से जुड़ा नेटवर्क

Mon, 06 May 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। ऑनलाइन एप के माध्यम से ट्रेडिंग व आईपीओ खरीद में के नाम पर युवक से 14.65 लाख रुपये हड़पने के मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लेकर 13 खातों में नकदी डलवाई थी। साथ ही आरोपियों को नेटवर्क चार राज्यों में होने का पता लगा है। पुलिस उनके बारे में लगातार सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन


कुंडली के अपार्टमेंट में रहने वाले प्राणतोष ने 13 मार्च को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 9 जनवरी को वह एफआईआई अकाउंट नाम के ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग संस्थान से जुड़े थे। वह उन्हें रोज शेयर खरीदने की सलाह देने लगे थे। उन्होंने बातों में लेकर उनसे करीब एक माह में 14.65 लाख रुपये ठग लिए थे। साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से 2.70 लाख रुपये, दस मोबाइल, 80 चेक बुक, 32 पासबुक, 78 डेबिट कार्ड, नौ आधार कार्ड, चार पैन कार्ड और दो लैपटॉप बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के रहने वाले है। वह यहीं से गिरोह चला रहे थे। इस तरह के देश में 51 मुकदमे दर्ज है। जिनमें इनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को कमीशन पहले से तय था। पुलिस उनके अन्य साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें