संवाद न्यूज एजेंसी
राई। गांव राई में मासूम बच्ची को ऑटो में रखकर भागने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। बच्ची के पेट पर लगे मिले टैग के आधार पर भी आसपास के अस्पतालों में जानकारी जुटाई जाएगी। मासूम को अभी अस्पताल में ही रखा गया है। उसके पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे बालग्राम राई में भेजा जाएगा।
गांव राई निवासी ओमदेवी ने राई थाना पुलिस को बताया था कि वह शनिवार को दोपहर दो बजे गांव के मंदिर में बाबा को चाय देने गई थी। जब वह मंदिर के बाहर पहुंची थी तो वहां ऑटो में चालक सीट पर बच्चा रो रहा था। उन्होंने देखा कि चालक की सीट पर बच्ची को लिटाया गया था। आसपास करने पर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने बच्ची को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।
वहीं पुलिस ने बच्ची को इस तरह रखकर भागने वालों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए गांव राई में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस ने बच्ची के पेट पर लगे मिले टैग को लेकर भी आसपास के अस्पतालों में पूछताछ शुरू कर दी है।
वर्जन
ऑटो में मिली मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पूरी तरह स्वस्थ होते ही उसे बालग्राम राई में भेजा जाएगा। पुलिस बच्ची को रखकर भागने वालों का पता लगाने में जुटी है।-इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई