फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टूल्स कारोबारी से रुपये और मोबाइल फोन छीना

Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार चार युवकों ने टूल्स कारोबारी से 14 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ककरोई निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में टूल्स का कारोबार करते हैं। वह पारस इंजीनियर्स से सामान तैयार करवाने के बाद पार्टियों को बेचते हैं। वह बाइक पर सवार होकर प्याऊ मनियारी में रुपये लेने गए हुए थे।
प्याऊ मनियारी की वायर कंपनी से रुपये लेकर वह लौट रहे थे तो राई औद्योगिक क्षेत्र में दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने डराकर उनसे 14 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने मामले की जानकारी राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें