फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर किया अनैतिक कार्य, परिवार पर कर चुके हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में 13 साल की किशोरी संग अनैतिक कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की ताई ने बताया कि गांव के चार युवकों ने उसकी भतीजी संग गलत कार्य किया है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसकी भतीजी को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया। महिला का आरोप है कि करीब तीन माह से आरोपी उसकी भतीजी का पीछा कर रहे थे। वह उससे कई बार छेडख़ानी भी कर चुके हैं। महिला ने बताया कि उनके विरोध करने पर उसे व उसके बेटे को पीटा गया। लॉकडाउन के बावजूद आरोपी बाहर घूमते रहते हैं। जिससे उन्हें हर समय भय बना रहता है। खरखौदा थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें