फोटो - राजकीय कॉलेज बडौता में खेल प्रतियोगिता में विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ शिक्षक।
- फोटो : Archive
गोहाना। राजकीय कॉलेज बड़ौता में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मोहर सिंह को पुरुष वर्ग और रितू को महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजकीय कॉलेज छारा (झज्जर) के प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल और डॉ. अनिल कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
डॉ. सुशील दलाल ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेलों में करियर के बेहतर अवसर भी उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देना चाहिए।