मोहाना गांव सोनीपत और गोहाना के मध्य में पड़ता है, इसलिए सोनीपत या फिर गोहाना जाने के लिए ग्रामीणों को टोल देकर ही गुजरना पड़ेगा। जिले में एक और टोल प्लाजा शुरू होने पर वाहन चालकों पर बोझ पड़ेगा। अब सोनीपत और गोहाना शहर के लोगों को अपनी गाड़ी से पड़ोसी शहरों में जाने के लिए टोल देना होगा।
गोहाना के अभी तक रोहतक, जींद और पानीपत जाने के लिए टोल देना पड़ रहा था। अब उन्हें सोनीपत आने में भी टोल टैक्स देना होगा। यही स्थिति सोनीपत शहर से गोहाना जाने वाले वाहन चालकों की भी होगी। सोनीपत शहर के लोगों को पानीपत, खरखौदा और केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे से दूसरे जिले में जाने के लिए टोल टैक्स देना होता है। अब उन्हें गोहाना जाने पर भी टोल देना होगा।
वाहन श्रेणी टोल दर (एक तरफ) (आना-जाना) (मासिक पास)
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन 65 95 2140
लाइट कामर्शियल वाहन/मिनी बस 105 155 3455
बस/ट्रक 2 एक्सल 215 325 7240
3 एक्सल कॉमर्शियल 235 355 7895
4 से 6 एक्सल 340 510 11350
7 से अधिक एक्सल 415 620 13820
नाेट: टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले गैर वाणिज्यिक वाहन चालक 340 रुपये का मासिक पास बनवा सकेंगे।
सोनीपत-गोहाना के बीच एनएच-352ए पर टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। टोल वसूलने वाली एजेंसी को आदेश दिए जाएंगे कि चालकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एजेंसी निर्धारित दर पर ही टोल की राशि वसूल सकती है। साथ ही फास्टैग सिस्टम को चालू करना अनिवार्य है। टोल प्लाजा के पास टोल की दरें चस्पा कराना सुनिश्चित किया जाएगा। -जगभूषण शर्मा, परियाेजना निदेशक, एनएचएआई।