फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला कर मोबाइल लूटा, नकदी छीनने का किया प्रयास

विज्ञापन
घटनास्थल पर दुकानदार से बातचीत करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रोहतक रोड पर छह-सात युवकों ने हमला कर एक दुकानदार पर मोबाइल लूट लिया। इसके साथ ही उससे नकदी छीनने का भी प्रयास किया। आसपास के दुकानदारों के आने के बाद हमलावर युवक फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार निशांत ने बताया कि उसने रोहतक रोड पर ट्रक यूनियन के सामने मोबाइल की दुकान खोल रखी है। मंगलवार दोपहर बाद वह दुकान पर अकेले बैठा था। इसी दौरान छह-सात युवक दुकान पर आए और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद एक एपल का फोन लूटकर ले गए। आरोपियों ने उससे नकदी छीनने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के दुकानदारों के आने पर वे भाग गए। इस पर उसने टोल फ्री नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित व अन्य दुकानदारों से जानकारी ली। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें