खरखौदा। गांव महीपुर स्थित फैक्टरी में काम करने वाले दो युवकों के मोबाइल चोरी हो गए। दोनों युवक रात में झुग्गी के बाहर सो रहे थे। सुबह जब दोनों उठे तो मोबाइल नहीं मिले। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव विक्रमपुर निवासी भैयालाल ने बताया कि वह महीपुर में सोनीपत मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह अपने साथी सूरज कुमार के साथ महीपुर में ही एक झुग्गी में रहते हैं। रात को वह अपने साथी के साथ झुग्गी के बाहर सो रहे थे। सुबह जब उठे तो दोनों के मोबाइल गायब मिले। चोरी की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद