फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक के हत्यारोपियों से मोबाइल व हथियार बरामद

Wed, 28 Feb 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए पांच आरोपियों का रिमांड मंगलवार को समाप्त हो गया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तेजधार हथियार व प्रदीप का मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी राकेश हत्या करने के बाद प्रदीप का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया था। वहीं प्रदीप के मामा नेपाल सिंह ने हथियार को सुनसान जगह पर झाड़ियों के नीचे दबा दिया था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाला प्रदीप अपने मामा नेपाल सिंह के साथ किराये पर रहता था। शक के आधार पर मामा नेपाल ने अपने भांजे की 12 फरवरी को हत्या करवा दी थी। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मोबाइल व तेजधार हथियार को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के मामा नेपाल, राकेश, धीरज, आशीष व नागेंद्र को अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें