सोनीपत के हलालपुर के पास सीएलसी नहर में डूबे राहुल की नाव से तलाश करते गोताखोर। संवाद
खरखौदा। नारियल निकालने के लिए कैरियर लाइन चैनल (सीएलसी) नहर में उतरे 7 वर्षीय राहुल का पता नहीं चल पाया है। तीन दिन से लापता राहुल की तलाश करने के लिए मंगलवार को नाव व गोताखोरों की मदद ली गई।
बिहार के सिवान जिले के गांव गोर निवासी द्वारका फिलहाल गांव हलालपुर में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया था कि उनके बेटा आशीष रविवार दोपहर अपने साथियों के साथ क्षेत्र गांव के नजदीक सीएलसी नहर के पास घूमने के लिए गया था। देर शाम को उसके साथ गए बच्चों ने आकर घर पर बताया था कि वह दोपहर को बेर तोड़कर खा रहे थे, इसी दौरान आशीष को नहर में दिखाई दिए नारियल को पकड़ने के लिए नहर में उतर गया था। उसके बाद वह तेज बहाव में डूब गया था। सैदपुर चौकी प्रभारी दलजीत सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से गोताखोरों व नाव की मदद लेकर राहुल की नहर में तलाश करवाई जा रही है। कई घंटे तक अभियान चलाया गया है, लेकिन फिलहाल बच्चा नहीं मिल पाया है, जिसको बरामद करने के प्रयास जारी हैं।